Share market: सेंसेक्स 18 अंक चढ़ा, निफ्टी 10,618 के पार बंद हुआ

Share market: सेंसेक्स 18 अंक चढ़ा, निफ्टी 10,618 के पार बंद हुआ
हाईलाइट
  • निफ्टी 10.80 अंक या 0.10% की बढ़त के साथ 10618.20 पर बंद
  • सेंसेक्स 18.75 अंक या 0.05% बढ़कर 36051.81 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को तेजी रही। सेंसेक्स 18.75 अंक या 0.05% बढ़कर 36051.81 पर और निफ्टी 10.80 अंक या 0.10% की बढ़त के साथ 10618.20 पर बंद हुआ। लगभग 1083 शेयरों में तेजी, 1503 शेयरों में गिरावट आई है और 156 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

निफ्टी पर विप्रो, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और टीसीएस में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, ज़ी एंटरटेनमेंट, गेल और भारती इंफ्राटेल में सबसे ज्यादा गिरावट रही। वहीं सेक्टरोल इंडेक्स में एनर्जी, इंफ्रा और पीएसयू बैंक में सबसे तेजी के साथ कारोबार हुआ। जबकि आईटी, फार्मा, एफएमसीजी और ऑटो स्पेस में सबसे ज्यादा गिरावट रही। 

मंगलवार को गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 660.63 अंकों या 1.80% की गिरावट के साथ 36033.06 पर और निफ्टी 195.30 अंकों या 1.81% की गिरावट के साथ 10607.40 पर बंद हुआ था। 

Created On :   15 July 2020 3:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story