Sona- Chandi Ka Bhav: शनिवार को लुढ़क गए सोने के दाम, चांदी के भाव में नहीं हुआ बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में लगातार हलचल देखने को मिल रही है। फिलहाल, आज (15 नवंबर 2025, शनिवार) यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के भाव में करीब 1400 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की कमी देखने को मिली है। हालांकि, सफेद धातु कही जाने वाली चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है और इसकी कीमत बरकरार है।
आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,16,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,27,100 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,16,590 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,27,180 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,16,440 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,27,030 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,16,490 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,27,080 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,16,440 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,27,030 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,16,590 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,27,180 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,16,440 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,27,030 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,16,590 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,27,180 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,16,490 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,27,080 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 1,73,100 रुपए प्रति किलोग्राम बना हुआ है।
Created On :   15 Nov 2025 12:14 PM IST












