Share Market Closing Bell: सेंसेक्स में 84 अंकों की तेजी, निफ्टी 25900 के पार बंद हुआ

सेंसेक्स में 84 अंकों की तेजी, निफ्टी 25900 के पार बंद हुआ
भारतीय शेयर बाजार आज (14 नवंबर 2025, शुक्रवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 84.11 अंक की बढ़त के साथ 84,562.78 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 30.90 अंक की बढ़त के साथ 25,910.05 पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) आज (14 नवंबर 2025, शुक्रवार) दिनभर के उतार- चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 84.11 अंक यानि कि 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84,562.78 पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 30.90 अंक यानि कि 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,910.05 पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में निफ्टी की कंपनियों में टीएमसीवी, इटरनल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, एक्सिस बैंक और ट्रेंट के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर इन्फोसिस, आयशर मोटर्स, टाटा स्टील, टीएमपीवी और एचडीएफसी लाइफ के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

वहीं सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें इटरनल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, एक्सिस बैंक, ट्रेंट, एसबीआई और सनफार्मा के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर 10 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें इन्फोसिस, टीएमपीवी, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति और टेक महिन्द्रा के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

बात करें भारतीय रुपया की तो, शुक्रवार को इसमें बीते बंद के मुकाबले 8 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 88.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 88.72 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले गुरुवार की सुबह रुपया 88.63 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को 88.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 319.52 अंक यानि कि 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,159.15 पर खुला था। वहीं निफ्टी 95.75 अंक यानि कि 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,783.40 पर खुला था।

जबकि, बीते कारोबारी दिन (13 नवंबर 2025, गुरुवार) बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी और शाम को मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 12.16 अंक की बढ़त के साथ 84,478.67 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 3.35 अंक की बढ़त के साथ 25,879.15 पर बंद हुआ था।

Created On :   14 Nov 2025 3:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story