Share market: सेंसेक्स 433 अंक लुढ़का, निफ्टी 11,180 के नीचे बंद हुआ

Share market: सेंसेक्स 433 अंक लुढ़का, निफ्टी 11,180 के नीचे बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पांचवें व आखिरी दिन आज शुक्रवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 433.15 अंक या 1.13% की गिरावट के साथ 37877.34 पर और निफ्टी 122.10 अंक या 1.08% की गिरावट के साथ 11,178.40 पर बंद हुआ। लगभग 1085 शेयरों में तेजी, 1600 शेयरों में गिरावट आई है और 133 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

निफ्टी पर आयशर मोटर्स, टाटा मोटर्स, एमएंडएम, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। जबकि जेएसडब्ल्यू स्टील, कोल इंडिया, सन फार्मा, सिप्ला और एनटीपीसी में सबसे ज्यादा तेजी के साथ कारोबार हुआ। मेटल और फार्मा को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरवाट में बंद हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 0.5-1 प्रतिशत की गिरावट रही।

गुरुवार को गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले गुरुवार को बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 59.14 अंकों या 0.15% की गिरावट के साथ 38310.49 पर और निफ्टी 7.90 अंकों या 0.07% की गिरावट के साथ 11300.50 पर बंद हुआ था। 

Created On :   14 Aug 2020 3:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story