Closing Bell: आज सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 8 अंक लुढ़का, निफ्टी 11,223 के नीचे बंद हुआ

Closing Bell: आज सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 8 अंक लुढ़का, निफ्टी 11,223 के नीचे बंद हुआ
हाईलाइट
  • निफ्टी 5.10 अंक या 0.05% की गिरावट के साथ 11
  • 222.40 पर बंद
  • सेंसेक्स 8.41 अंक या 0.02% की गिरावट के साथ 37
  • 973.22 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 8.41 अंक या 0.02% की गिरावट के साथ 37,973.22 पर और निफ्टी 5.10 अंक या 0.05% की गिरावट के साथ 11,222.40 पर बंद हुआ। लगभग 1170 शेयरों में तेजी, 1406 शेयरों में गिरावट आई और 168 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

निफ्टी पर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, हीरो मोटोकॉर्प और टीसीएस में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। जबकि ओएनजीसी, इंडसइंड बैंक, यूपीएल, पावर ग्रिड कॉर्प और एक्सिस बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट के साथ कारोबार हुआ। वहीं मेटल, आईटी और ऑटो सेक्टरों में खरीददारी देखने को मिली। जबकि बैंक, एफएमसीजी, इन्फ्रा, फार्मा और ऊर्जा सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए। 

Created On :   29 Sep 2020 3:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story