- Dainik Bhaskar Hindi
- Business
- Volatile session sees Sensex, Nifty end flat
दैनिक भास्कर हिंदी: Share Market: बाजार में लगातार तीन सत्रों की तेजी के बाद लगा ब्रेक, सेंसेक्स ऊपरी स्तरों से 303 अंक टूटा
हाईलाइट
- भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को लगभग प्लैट बंद
- सेंसेक्स 25 अंकों की कमजोरी के साथ 49492 के स्तर पर बंद हुआ
- निफ्टी भी फ्लैट 14565 के स्तर पर बंद हुआ
मुंबई। लगातार तीन सत्रों की तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को लगभग प्लैट बंद हुए। सेंसेक्स ऊपरी स्तरों से 303 अंक टूटा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 25 अंकों की कमजोरी के साथ 49492 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी फ्लैट 14565 के स्तर पर बंद हुआ। आज आटो और बैंक शेयरों में तेजी रही तो फार्मा में जोरदार बिकवाली देखने को मिली। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 49,795.19 के हाई जबकि 49,073.85 का लो बनाया।
बीएसई मिडकैप इंडेक्स दो तिहाई और स्मॉलकैप इंडेक्स एक-तिहाई फीसदी गिरकर बंद हुए। निफ्टी पर 12 प्रमुख इंडेक्स में से 8 हरे निशान में बंद हुए हैं। पीएसयू बैंक इंडेक्स में 3 फीसदी से ज्यादा तेजी रही तो आटो इंडेक्स 1 फीसदी के करीब मजबूत हुआ। फार्मा इंडेक्स में 1 फीसदी के करीब गिरावट रही। बैंक, एफएमसीजी, आईटी और मेटल इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए। जबकि, रियल्टी और फाइनेंशियल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं।
निफ्टी 50 इंडेक्स पर 26 शेयर हरे, जबकि 24 शेयरों ने लाल निशान के साथ कारोबार का अंत किया। सेंसेक्स पर 14 शेयरों में तेजी दर्ज की और 16 शेयरों ने निराश किया। बीएसई पर 1,239 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए 1,822 शेयरों में नरमी देखने को मिली। M&M में करीब 6 फीसदी और SBI में करीब 5 फीसदी तेजी रही है। वहीं बजाज फाइनेंस और HDFC में 3 फीसदी गिरावट देखने को मिली।
निफ्टी 50 इंडेक्स पर चढ़ने वाले टॉप पांच शेयर
कंपनी का नाम | तेजी (फीसदी में) | अंतिम भाव |
महिंद्रा एंड महिंद्रा | 5.66 | 824 रुपये |
भारतीय स्टेट बैंक | 4.60 | 305.95 रुपये |
अडानी पोर्ट्स | 4.43 | 533.90 रुपये |
इंडियन ऑयल | 3.16 | 101.05 रुपये |
एनटीपीसी | 2.35 | 102.50 रुपये |
निफ्टी 50 इंडेक्स पर गिरने वाले टॉप पांच शेयर
कंपनी का नाम | कमजोरी (फीसदी में) | अंतिम भाव |
बजाज फाइनेंस | 2.94 | 4,894 रुपये |
श्री सीमेंट | 2.83 | 24,650 रुपये |
एचडीएफसी | 2.75 | 2,672 रुपये |
यूपीएल | 2.09 | 491 रुपये |
बजाज फिनसर्व | 1.95 | 8,784.65 रुपये |
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: Opening bell: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, 100 अंक नीचे फिसला सेंसेक्स
दैनिक भास्कर हिंदी: Closing bell: ऊंचाई पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 689.19 अंक ऊपर, निफ्टी में भी उछाल
दैनिक भास्कर हिंदी: Closing bell: गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 80 अंक लुढ़का
दैनिक भास्कर हिंदी: Closing bell: 8 दिन बाद गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 263 अंक लुढ़का
दैनिक भास्कर हिंदी: Opening bell: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 273 अंक फिसला