Petrol- Diesel Price: पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा, जानिए आपके शहर में​ कितने बदल गए ईंधन के दाम

पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा, जानिए आपके शहर में​ कितने बदल गए ईंधन के दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सरकारी तेल कंपनियां (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के नए रेट हर रोज सुबह 6 बजे जारी करती हैं। फिलहाल, क्रूड ऑयल मामूली बढ़त के साथ 66 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। लेकिन, सरकारी तेल कंपनियों ने इसका कोई लाभ आम जनता को नहीं दिया है। आज (07 अक्टूबर 2025, मंगलवार) भी ईंधन के रेट ज्यों के त्यों बने हुए हैं। हालांकि, अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है।

इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव

गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज लखनऊ में पेट्रोल 04 पैसे बढ़कर 94.73 रुपए और डीजल 33 पैसे महंगा होकर 91.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 06 पैसे बढ़कर 94.77 रुपए और डीजल 20 पैसे महंगा होकर 88.01 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 15 पैसे कम होकर 107.33 रुपए और डीजल 30 पैसे घटकर 96.18 रुपए प्रति लीटर हो गया है। भुवनेश्वर में भी पेट्रोल और डीजल 18-18 पैसे कम होकर क्रमश: 100.93 रुपए और 92.51 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?

आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए, तो एक लीटर डीजल 89.97 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 104.95 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 91.76 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.03 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 92.61 रुपए प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमत

बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते दिन की अपेक्षा मामूली तेजी देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (07 अक्टूबर 2025) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 65.64 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल कीमत 65.41 डॉलर प्रति बैरल थी।

Created On :   7 Oct 2025 11:30 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story