Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच पेट्रोल- डीजल के नए रेट जारी, जानिए आज के लेटेस्ट दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में सरकारी तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने आज (15 नवंबर 2026, रविवार) के लिए पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। आज भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल पुराने दाम पर ही उपलब्ध होगा। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में वैट और स्थानीय करों के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम अलग-अलग हैं। ऐसे में वाहन चालकों के लिए टंकी फुल कराने से पहले अपने शहर का ताजा रेट जानना जरूरी है।
यह भी पढ़े -BYD Denza Z9 GT भारत में हुई लॉन्च, 2.7 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार, मिलेगी 670 KM की रेंज
इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव
गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज बैंगलोर में पेट्रोल 111.68 रुपए और डीजल 99.56 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.97 रुपए और डीजल 100.68 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। इसी प्रकार चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपए और डीजल 89.47 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध है। हैदराबाद में पेट्रोल 116.15 रुपए और डीजल 104.23 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जयपुर में पेट्रोल 113.19 रुपए और डीजल 98.25 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। लखनऊ में पेट्रोल 101.89 रुपए और डीजल 95.36 रुपए प्रति लीटर है। पटना में एक लीटर पेट्रोल के लिए 113.37 रुपए और डीजल के लिए 99.36 रुपए चुकाना होंगे। तिरुवनंतपुरम में भी पेट्रोल 115.49 रुपए और डीजल 104.40 रुपए प्रति लीटर है।
यह भी पढ़े -BYD Denza D9 लग्जरी MPV भारत में लॉन्च, सिंगल चार्ज पर मिलेगी 730 KM की रेंज, कीमत 90 लाख रुपए
महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है।
यह भी पढ़े -Tata की नई SUV 'Garud टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट', सामने आई कई अहम जानकारी, 2027 में होगी लॉन्च
कच्चे तेल की कीमत
बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ है। एक दिन पहले शनिवार (14 नवंबर 2026) को सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 95.83 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया था। वहीं आज भी इसकी कीमत 95.83 डॉलर प्रति बैरल बनी हुई है।
Created On :  
