Petrol- Diesel Price: क्रूड ऑयल 95 डॉलर के पार, जानिए सप्ताह के पहले दिन कितनी बदल गई पेट्रोल-डीजल की कीमत

क्रूड ऑयल 95 डॉलर के पार, जानिए सप्ताह के पहले दिन कितनी बदल गई पेट्रोल-डीजल की कीमत
सोमवार, 16 नवंबर 2026 को क्रूड ऑयल का भाव 95.28 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल कच्चे तेल का भाव 95 डॉलर प्रति बैरल के पार बना हुआ है। इसका असर आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ सकता है। फिलहाल, आज (16 नवंबर 2026, सोमवार) सुबह इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं।

वाहन चालकों के लिए राहत की बात यह है कि आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी तेल खरीदने के लिए आज आपको पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने होंगे। हालांकि, देश के अलग-अलग शहरों में ईंधन के दाम अलग-अलग हैं। इसकी मुख्य वजह राज्यों में लगने वाला वैट, स्थानीय कर और अन्य शुल्क हैं।

इन प्रमुख शहरों में आज का पेट्रोल-डीजल भाव

गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज देश के प्रमुख शहरों में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं। 16 नवंबर 2026 को जारी रेट के मुताबिक कीमतें इस प्रकार हैं:

शहर

पेट्रोल (रुपए/लीटर)

डीजल (रुपए/लीटर)

गुड़गांव

102.97 ₹

95.64 ₹

नोएडा

102.12 ₹

95.56 ₹

बेंगलुरु

111.68 ₹

99.56 ₹

भुवनेश्वर

109.03 ₹

100.74 ₹

हैदराबाद

116.15 ₹

104.23 ₹

जयपुर

113.19 ₹

98.25 ₹

लखनऊ

102.68 ₹

96.10 ₹

पटना

113.37 ₹

99.36 ₹

यह भी पढ़े -हफ्ते की शुरुआत में शेयर बाजार में तेजी, 569 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 25280 के पार खुला

महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?

देश की राजधानी दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपए और डीजल की कीमत 95.20 रुपए है। वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल के लिए 113.47 रुपए प्रति लीटर खर्च करने होंगे। यहां डीजल की कीमत 99.82 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 107.87 रुपए और डीजल 99.66 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

95 डॉलर के पार पहुंचा कच्चे तेल का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार, 16 नवंबर 2026 को क्रूड ऑयल का भाव 95.28 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। इससे पहले इसका भाव 95.83 डॉलर प्रति बैरल था। कच्चे तेल की कीमतों में होने वाले बदलाव पर दुनियाभर के तेल बाजारों की नजर रहती है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने या घटने का असर घरेलू पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर तुरंत दिखाई दे, यह जरूरी नहीं है।

Created On :  

Tags

Next Story