Share Market Opening Bell: हफ्ते की शुरुआत में शेयर बाजार में तेजी, 569 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 25280 के पार खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (16 नवंबर 2026, सोमवार) मजबूती के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 569.36 अंक यानि कि 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82161.81 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 50, 142.40 अंक यानि कि 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25286.70 के स्तर पर खुला।
इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा तेजी और गिरावट
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1438 शेयरों में तेजी देखने को मिली, वहीं 1069 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि, 267 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी 50 की कंपनियों में आयशर मोटर्स, श्रीराम फाइनेंस, टीसीएस, हिंडाल्को और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर अडानी एंटरप्राइजेज, टाटा स्टील, टाटा कंज्यूमर और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
प्री-ओपनिंग में बाजार में थी गिरावट
प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क सूचकांक गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 894.28 अंक यानि कि 1.10 प्रतिशत गिरकर 80,698.17 पर आ गया था और निफ्टी 75.60 अंक यानि कि 0.30 प्रतिशत गिरकर 25,068.70 पर कारोबार कर रहा था।
डॉलर के मुकाबले रुपये में मामूली मजबूती
बात करें भारतीय रुपया की तो इसमें बीते बंद के मुकाबले सोमवार की सुबह मामूली बढ़त देखने को मिली और यह 94.21 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, बीते शुक्रवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
आपको बता दें कि, बीते सत्र (13 नवंबर 2026, शुक्रवार) में शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 426 अंक यानि कि 0.50 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 81,484 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 50, 162 अंक यानि कि 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,139 के स्तर पर खुला।
जबकि, शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 318.56 अंक यानि कि 0.39 प्रतिशत गिरकर 81,592.45 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 155.05 अंक यानि कि 0.61 प्रतिशत गिरकर 25,144.30 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :  
