Share Market Closing Bell: सेंसेक्स में 318 अंकों की गिरावट, निफ्टी 25150 से नीचे बंद हुआ

सेंसेक्स में 318 अंकों की गिरावट, निफ्टी 25150 से नीचे बंद हुआ
आज सेंसेक्स 318.56 अंक गिरकर 81,592.45 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 155.05 अंक गिरकर 25,144.30 पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन (13 नवंबर 2026, शुक्रवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 318.56 अंक यानि कि 0.39 प्रतिशत गिरकर 81,592.45 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 155.05 अंक यानि कि 0.61 प्रतिशत गिरकर 25,144.30 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में करीब 1763 शेयरों में तेजी देखने को मिली, वहीं 2328 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि, 167 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में श्रीराम फाइनेंस, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर भारती एयरटेल, आयशर मोटर्स, ओएनजीसी, नेस्ले इंडिया और एशियन पेंट्स के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

वहीं सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, एनटीपीसी, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, अडाणी पोर्ट्स और टाइटन के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर 7 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें हिन्दुस्तान यूनिलिवर, एशियन पेंट, भारती एयरटेल, रिलायंस और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

बात करें भारतीय रुपया की तो इसमें बीते बंद के मुकाबले 21 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 94.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। जबकि, एक दिन पहले गुरुवार को रुपया 94.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, सुबह शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 426 अंक यानि कि 0.50 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 81,484 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 50, 162 अंक यानि कि 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,139 के स्तर पर खुला।

बीते कारोबारी दिन (12 नवंबर 2026, गुरुवार) शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था और शाम को भी बाजार बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 31.61 अंक यानि कि 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,911.01 पर, और निफ्टी 44.30 अंक यानि कि 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,299.35 पर बंद हुआ था।

Created On :  

Tags

Next Story