Sona- Chandi Ka Bhav: सोने की कीमत में आई तेजी, चांदी का भाव टूटा, जानिए आज प्रमुख शहरों में कितने बदल गए दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में लगातार उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बात करें आज (13 नवंबर 2026, शुक्रवार) की तो गोल्ड के रेट में तेजी देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी ओर सिल्वर का भाव गिरा है। खबर लिखे जाने तक, सोना 350 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर चांदी के भाव में 870 रुपए तक कमी देखने को मिली।
आज के ताजा अपडेट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,25,730 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,37,160 रुपए प्रति 10 ग्राम से महंगा है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,37,170 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,25,739 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,37,020 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,25,589 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,37,070 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,25,639 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,37,020 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,25,589 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,37,170 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,25,739 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,37,020 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,25,589 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,37,170 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,25,739 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,37,070 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,25,639 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले करीब 870 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 1,78,690 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
Created On :  
