Sona- Chandi Ka Bhav: इस हफ्ते सोने की चमक हुई और तेज, चांदी की कीमतों में भी आया उछाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। धनतेरस का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया गया और इसी के साथ रोशनी के सबसे बड़े पर्व दीपावली महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। इस बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में भी तेजी बनी रही। इस पूरे हफ्ते पर गौर करें तो दोनों ही धातुओं के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार के मुकाबले आज (7 नवंबर 2026, शनिवार) गोल्ड के रेट में जहां 3,650 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। वहीं सफेद धातु कही जाने वाली चांदी का भाव भी करीब 2,770 रुपए प्रति किलोग्राम तक बढ़ गया है।
ताजा अपडेट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड 1,30,950 रुपए प्रति 10 ग्राम से महंगा हो गया है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,800 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,42,860 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,30,955 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,42,710 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,30,805 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,42,760 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,30,855 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,42,710 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,30,805 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,42,860 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,30,955 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,42,710 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,30,805 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,42,860 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,30,955 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,42,760 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,30,855 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो पूरे हफ्ते के बीच आए उतार- चढ़ाव में करीब 2,770 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 1,85,630 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
Created On :  
