Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में मामूली बढ़त के बीच पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज क्या है भाव

कच्चे तेल की कीमतों में मामूली बढ़त के बीच पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज क्या है भाव
आज (7 नवंबर 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 97.49 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल कीमत 96.99 डॉलर प्रति बैरल थी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उतार- चढ़ाव जारी है। फिलहाल, इसमें हल्की तेजी दर्ज की गई है और ब्रेंट क्रूड 97.49 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। इस बीच देशभर में पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की नई कीमतें जारी हो गई हैं। आज (7 नवंबर 2026, शनिवार) सुबह तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम अपडेट किए हैं। हालांकि, देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।

लेकिन, अलग-अलग राज्यों के टैक्स और स्थानीय शुल्क के कारण कुछ शहरों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। ऐसे में गाड़ी मे तेल डलवाने से पहले अपने शहर के दाम चेक कर लें। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पटना और अन्य बड़े शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के क्या भाव हैं।

शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, 7 नवंबर को अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं। सभी कीमतें रुपए प्रति लीटर में हैं।

शहर

पेट्रोल

डीजल

दिल्ली

102.12 रुपए प्रति लीटर

95.20 रुपए प्रति लीटर

मुंबई

111.21 रुपए प्रति लीटर

97.83 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता

113.47 रुपए प्रति लीटर

99.82 रुपए प्रति लीटर

चेन्नई

107.87 रुपए प्रति लीटर

99.66 रुपए प्रति लीटर

भुवनेश्वर

108.97 रुपए प्रति लीटर

100.68 रुपए प्रति लीटर

चंडीगढ़

101.54 रुपए प्रति लीटर

89.47 रुपए प्रति लीटर

हैदराबाद

115.69 रुपए प्रति लीटर

103.82 रुपए प्रति लीटर

जयपुर

114.19 रुपए प्रति लीटर

99.21 रुपए प्रति लीटर

लखनऊ

101.86 रुपए प्रति लीटर

95.36 रुपए प्रति लीटर

पटना

113.35 रुपए प्रति लीटर

99.36 रुपए प्रति लीटर

बेंगलुरु

110.93 रुपए प्रति लीटर

98.80 रुपए प्रति लीटर

यह भी पढ़े -CFMoto ने पेश किया नया 125SC-S अर्बन स्कूटर और 550MT एडवेंचर बाइक, दमदार इंजन के साथ मिलेंगे एडवांस फीचर्स

कच्चे तेल की कीमत में हल्की तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। 7 नवंबर की सुबह ब्रेंट क्रूड 97.49 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र में यह 96.99 डॉलर प्रति बैरल पर था। यानी कच्चे तेल की कीमत में करीब 0.50 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, इसका असर फिलहाल घरेलू पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दिखाई नहीं दिया है।

हर दिन सुबह अपडेट होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

देश में सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं। इन कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव, डॉलर के मुकाबले रुपए की स्थिति, केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स समेत कई कारकों का असर पड़ता है। इसी वजह से अलग-अलग राज्यों और शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम अलग-अलग होते हैं।

Created On :  

Tags

Next Story