Sona- Chandi Ka Bhav: सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका! धनतेरस पर सोने के दाम गिरे, चांदी भी सस्ती हुई

सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका! धनतेरस पर सोने के दाम गिरे, चांदी भी सस्ती हुई
आज 22 कैरेट गोल्ड 1,30,470 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,350 रुपए प्रति 10 ग्राम से सस्ता हो गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। धनतेरस का पर्व आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन खास तौर पर सोना- चांदी (Gold- Silver) की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। वहीं आमजनों के​ लिए अच्छी खबर य​ह, कि 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को दोनों ही धातुओं के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। खबर लिखे जाने तक यलो मेटल कहे जाने वाले गोल्ड के रेट में जहां 2,130 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट देखने को मिली। वहीं सफेद धातु कही जाने वाली चांदी का भाव भी करीब 3,360 रुपए प्रति किलोग्राम तक गिर गया है।

ताजा अपडेट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड 1,30,470 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,350 रुपए प्रति 10 ग्राम से सस्ता हो गया है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,42,330 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,30,469 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,42,180 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,30,319 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,42,230 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,30,369 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,42,180 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,30,319 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,42,330 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,30,469 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,42,180 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,30,319 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,42,330 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,30,469 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,42,230 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,30,369 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

चांदी की कीमत

बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें आज करीब 3,360 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 1,84,180 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

Created On :  

Tags

Next Story