Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत 109 डॉलर पर पहुंची, जानिए आपके शहर में कितने बदल गए पेट्रोल- डीजल के लेटेस्ट रेट?

कच्चे तेल की कीमत 109 डॉलर पर पहुंची, जानिए आपके शहर में कितने बदल गए पेट्रोल- डीजल के लेटेस्ट रेट?
आज (16 मई 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 106.64 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल कीमत 105.75 डॉलर प्रति बैरल थी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में लगातार तेजी बने रहने का असर अब देश में दिखाई देना लगा है। भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने बीते दिन पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम में 3 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। देखा जाए तो ईधन कीमत करीब 4 साल बाद कंपनियों की ओर से बढ़ाई गई है। हालांकि, इस अवधि के दौरान जब कच्चे तेल की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट लंबे समय तक रही तब इन्हीं कंपनियों ने एक रुपये भी ईंधन पर नहीं घटाया।

फिलहाल, बात करें आज (16 मई 2026, शुक्रवार) की तो पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानि कि आज भी बीते दिन की तरह कीमत चुकाना होगी। बता दें कि, अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिलता है।

इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव

गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज पटना में पेट्रोल 51 पैसे बढ़कर 109.06 रुपए और डीजल 47 पैसे महंगा होकर 95.10 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 19 पैसे बढ़कर 97.97 रुपए और डीजल 18 पैसे महंगा होकर 91.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, गुड़गांव में पेट्रोल और डीजल 05-05 पैसे कम होकर क्रमश: 98.42 रुपए और 90.89 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार जयपुर में पेट्रोल 22 पैसे कम होकर 107.75 रुपए और डीजल 20 पैसे घटकर 93.03 रुपए प्रति लीटर हो गया है। लखनऊ में भी पेट्रोल 16 पैसे कम होकर 97.39 रुपए और डीजल 13 पैसे घटकर 90.69 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?

आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए, तो एक लीटर डीजल 89.97 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 104.95 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 91.76 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.03 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 92.61 रुपए प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमत

बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले मामूली बढ़त देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (16 मई 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 106.64 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल कीमत 105.75 डॉलर प्रति बैरल थी।

Created On :   16 May 2026 10:56 AM IST

Tags

Next Story