Share Market Closing Bell: मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 789 अंकों की तेजी, निफ्टी 23680 के पार

मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 789 अंकों की तेजी, निफ्टी 23680 के पार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (14 मई 2026, गुरुवार) मजबूती के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 789.74 अंकों यानि कि 1.06 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 75,398.72 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 277.00 अंकों यानि कि 1.18 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 23,689.60 के स्तर पर बंद हुआ।

Created On :   14 May 2026 3:35 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story