Share Market Closing Bell: मामूली गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 114 अंक लुढ़का, निफ्टी 24330 के नीचे

मामूली गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 114 अंक लुढ़का, निफ्टी 24330 के नीचे
आज सेंसेक्स 114.00 अंक की गिरावट के साथ 77,844.52 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 4.30 अंक की मामूली गिरावट के साथ 24,326.65 के स्तर पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (07 मई 2026, गुरुवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। दिनभर के उतार- चढ़ाव के बाद प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर जा गिरे। इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 114.00 अंक यानि कि 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,844.52 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 4.30 अंक यानि कि 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 24,326.65 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में निफ्टी की कंपनियों में टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन कंपनी, टीसीएस और आईटीसी के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, बजाज ऑटो, महिंद्रा एंड महिंद्रा और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

वहीं सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें हिन्दुस्तान यूनिलिवर, टीसीएस, टेक महिन्द्रा, टाइटन, सनफार्मा, आईटीसी और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे जयादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर 11 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें एमएंडएम, एनटीपीसी, कोटक बैंक, टाटा स्टील, इटरनल और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

बात करें भारतीय रुपया की तो, गुरुवार को इसमें बीते बंद के मुकाबले 36 पैसे की बढ़त देखने को मिली और यह 94.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। जबकि, एक दिन पहले बुधवार की सुबह रुपया 95.04 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 94.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 234.34 अंक यानि कि 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,192.86 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 69.60 अंक यानि कि 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,400.55 के स्तर पर खुला ​था।

जबकि, बीते कारोबारी दिन (06 मई 2026, बुधवार) बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी और शाम को यह मजबूूती के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 940.73 अंक की बढ़त के साथ 77,958.52 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 298.15 अंक की बढ़त के साथ 24,330.95 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   7 May 2026 3:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story