Share Market Closing Bell: सेंसेक्स में 416 अंकों की गिरावट, निफ्टी 24000 से नीचे बंद हुआ

सेंसेक्स में 416 अंकों की गिरावट, निफ्टी 24000 से नीचे बंद हुआ
आज सेंसेक्स 416.72 अंक नीचे 76,886.91 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 97.00 अंक नीचे 23,995.70 के स्तर पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (28 अप्रैल 2026, मंगलवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 416.72 अंक यानि कि 0.54 प्रतिशत नीचे 76,886.91 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 97.00 अंक यानि कि 0.40 प्रतिशत नीचे 23,995.70 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में करीब 1923 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 2157 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 157 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में मारुति सुज़ुकी, एक्सिस बैंक, HCL टेक्नोलॉजीज, श्रीराम फाइनेंस और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर ONGC, कोल इंडिया, नेस्ले, अडानी एंटरप्राइजेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

वहीं सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, इंडिगो, मारुति, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और हिन्दुस्तान यूनिलिवर के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर 9 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें रिलायंस, भारती ऐयरटेल, सनफार्मा, टेक महिन्द्रा, टाटा स्टील और बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

बात करें भारतीय रुपया की तो इसमें बीते बंद के मुकाबले 35 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 94.54 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 94.37 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, ए​क दिन पहले रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बता दें कि, सुबह भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 225.70 अंक यानि कि 0.29 प्रतिशत नीचे 77,077.93 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 57.40 अंक यानि कि 0.24 प्रतिशत नीचे 24,035.30 के स्तर पर खुला था।

जबकि, बीते कारोबारी दिन (27 अप्रैल 2026, सोमवार) शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी और शाम को भी बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 639.42 अंक यानि कि 0.83 प्रतिशत ऊपर 77,303.63 पर था, और निफ्टी 194.75 अंक यानि कि 0.81 प्रतिशत ऊपर 24,092.70 पर था।

Created On :   28 April 2026 3:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story