Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 301 अंकों की गिरावट, निफ्टी 24510 से नीचे खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (22 अप्रैल 2026, बुधवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 301.32 अंक यानि कि 0.38 प्रतिशत गिरकर 78,972.01 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 74.35 अंक यानि कि 0.30 प्रतिशत गिरकर 24,502.25 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1437 शेयरों में बढ़त हुई, वहीं 883 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 151 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में ट्रेंट, नेस्ले, एचयूएल, अदानी एंटरप्राइजेज और जियो फाइनेंशियल के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टीसीएस और विप्रो के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।
प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली। इस दौरान सेंसेक्स 291.90 अंक यानि कि 0.37 प्रतिशत गिरकर 78,981.43 पर था और निफ्टी 84.40 अंक यानि कि 0.34 प्रतिशत गिरकर 24,492.20 पर था।
बात करें भारतीय रुपया की तो बुधवार की सुबह इसमें बीते बंद के मुकाबले 21 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 93.70 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले मंगलवार को रुपया 93.30 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 93.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (21 अप्रैल 2026, मंगलवार) शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 310.25 अंक यानि कि 0.40 प्रतिशत बढ़कर 78,830.55 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 78.55 अंक यानि कि 0.32 प्रतिशत बढ़कर 24,443.40 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को यह बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 753.03 अंक यानि कि 0.96 प्रतिशत बढ़कर 79,273.33 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 211.75 अंक यानि कि 0.87 प्रतिशत बढ़कर 24,576.60 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   22 April 2026 10:55 AM IST












