Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 565 अंकों की तेजी, निफ्टी 24380 के पार खुला

सेंसेक्स में 565 अंकों की तेजी, निफ्टी 24380 के पार खुला
आज सेंसेक्स 565.18 अंक बढ़त के साथ 78,676.42 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 156.20 अंक की बढ़त के साथ 24,387.50 के स्तर पर खुला।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (16 अप्रैल 2026, गुरुवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 565.18 अंक यानि कि 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,676.42 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 156.20 अंक यानि कि 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,387.50 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 2530 शेयरों में तेजी देखने को मिली, वहीं 487 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 108 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफटी की कंपनियों में इटरनल, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा और हिंडाल्को के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर ओएनजीसी, नेस्ले, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट और अपोलो हॉस्पिटल के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

प्री-ओपनिंग सेशन में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स तेजी के साथ कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स में 675.09 अंक यानि कि 0.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,786.33 पर और निफ्टी 223.55 अंक यानि कि 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,454.85 पर था।

बात करें भारतीय रुपया की तो गुरुवार की सुबह इसमें पिछले बंद के मुकाबले 9 पैसे की बढ़त देखने को मिली और यह 93.28 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले बुधवार की सुबह रुपया 93.17 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 93.37 प्रति डॉलर पर सपाट बंद हुआ था।

आप​को बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (15 अप्रैल 2026, बुधवार) शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 1,293.76 अंंक यानि कि 1.68 परसेंट बढ़कर 78,141.33 के स्तर पर खुला थाा। वहीं निफ्टी 366.30 अंक यानि कि 1.54 परसेंट बढ़कर 24,208.95 के स्तर पर खुला था।

जबकि, शाम को भी बाजार जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 1263.67 अंंक यानि कि 1.64 प्रतिशत बढ़कर 78,111.24 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 388.65 अंक यानि कि 1.63 प्रतिशत बढ़कर 24,231.30 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   16 April 2026 10:23 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story