Share Market Closing Bell: शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स 1263 अंक उछला, निफ्टी 24230 के पार बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में आज (15 अप्रैल 2026, बुधवार) बड़ी तेजी देखी गई। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन ओपनिंग के बाद दिनभर इसमें शानदार कारोबार हुआ और यह जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 1263.67 अंंक यानि कि 1.64 प्रतिशत बढ़कर 78,111.24 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 388.65 अंक यानि कि 1.63 प्रतिशत बढ़कर 24,231.30 के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में निफ्टी की कंपनियों में इंटरग्लोब एविएशन, मैक्स हेल्थकेयर, पावर ग्रिड कॉर्प, विप्रो और इटरनल के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
वहीं सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें इंडिगो, इटरनल, पावरग्रिड, टेक महिन्द्रा, टीसीएस, एलएंडटी, एशियन पेंट और अडाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर भारती ऐयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और भारती ऐयरटेल के शेयर लाल निशान पर रहे।
बात करें भारतीय रुपया की तो बुधवार को इसमें बीते बंद के मुकाबले कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला और यह 93.37 प्रति डॉलर पर सपाट बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 93.17 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, बीते सोमवार को रुपया 93.38 पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, सुबह शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 1,293.76 अंंक यानि कि 1.68 परसेंट बढ़कर 78,141.33 के स्तर पर खुला थाा। वहीं निफ्टी 366.30 अंक यानि कि 1.54 परसेंट बढ़कर 24,208.95 के स्तर पर खुला था।
जबकि, इससे पहले 13 अप्रैल 2026, सोमवार को बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को यह गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 702.68 अंक यानि कि 0.91 प्रतिशत गिरकर 76,847.57 पर था और निफ्टी 207.95 अंक यानि कि 0.86 प्रतिशत गिरकर 23,842.65 पर बंद हुआ था।
Created On :   15 April 2026 3:37 PM IST












