Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 520 अंकों की तेजी, निफ्टी 23940 के पार खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन (10 अप्रैल 2026, शुक्रवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 525.56 अंक यानि कि 0.69 प्रतिशत ऊपर 77,157.21 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 172.30 अंक यानि कि 0.72 प्रतिशत ऊपर 23,947.40 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1919 शेयरों में तेजी देखने को मिली, वहीं 378 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 123 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में श्रीराम फाइनेंस, विप्रो, एक्सिस बैंक, आयशर मोटर्स और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर सन फार्मा, टीसीएस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क सूचकांक मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 691.58 अंक यानि कि 0.90 प्रतिशत ऊपर 77,323.23 पर और निफ्टी 171.60 अंक यानि कि 0.72 प्रतिशत ऊपर 23,946.70 पर था।
बात करें भारतीय रुपया की तो शुक्रवार की सुबह इसमें बीते बंद के मुकाबले 8 पैसे की बढ़त देखने को मिली और यह 92.58 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले गुरुवार की सुबह रुपया 92.66 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 92.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (09 अप्रैल 2026, गुरुवार) बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 481.59 अंक यानि कि 0.62 प्रतिशत गिरकर 77,081.31 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 133.80 अंक यानि कि 0.56 प्रतिशत गिरकर 23,863.55 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 931.25 अंक यानि कि 1.20 प्रतिशत गिरकर 76,631.65 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 222.25 अंक यानि कि 0.93 प्रतिशत गिरकर 23,775.10 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   10 April 2026 10:25 AM IST












