सोशल मीडिया पोस्ट: सहकारिता मंत्री शाह ने सारस्वत बैंक और अमूल को दी बधाई, वर्ष 2025-26 में एक लाख करोड़ का टर्नओवर पार

New Delhi News. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सारस्वत सहकारी बैंक और अमूल को वर्ष 2025-26 में 1 लाख करोड़ का वार्षिक टर्नओवर पार करने के लिए बधाई दी। शाह ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि सारस्वत सहकारी बैंक और अमूल द्वारा वर्ष 2025-26 में 1 लाख करोड़ रुपए के वार्षिक टर्नओवर का आंकड़ा पार करना, सहकारिता की शक्ति और उसकी अपार संभावनाओं का जीवंत उदाहरण है।
अमूल (GCMMF) को ₹1 लाख करोड़ के वार्षिक टर्नओवर का लक्ष्य हासिल करने और सारस्वत सहकारी बैंक को कुल व्यवसाय में ₹1 लाख करोड़ के ऐतिहासिक आंकड़े को प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई।
— Ministry of Cooperation, Government of India (@MinOfCooperatn) April 7, 2026
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता क्षेत्र निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर… pic.twitter.com/s28yR4BKSL
यह उपलब्धि न केवल सहकारी बैंकिंग और डेयरी क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है, बल्कि इससे आत्मनिर्भर भारत की निर्माण यात्रा को भी नई ऊर्जा मिलने वाली है। उन्होंने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए अमूल और सारस्वत सहकारी बैंक से जुड़े सभी कर्मयोगियों को बधाई दी।
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
उल्लेखनीय है कि सारस्वत सहकारी बैंक मुख्य रूप से महाराष्ट्र राज्य का बैंक है। इसकी स्थापना 1918 में हुई थी और इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। यह भारत का सबसे बड़ा शहरी सहकारी बैंक है, जो महाराष्ट्र के अलावा कई अन्य राज्यों में भी अपनी सेवाएं दे रहा है।
Created On :   7 April 2026 6:00 PM IST












