राष्ट्रीय जनगणना-2027: शामिल हुए लोकसभा अध्यक्ष बिरला, जनगणना आयुक्त की मौजूदगी में पूरी की स्व-गणना प्रक्रिया

शामिल हुए लोकसभा अध्यक्ष बिरला, जनगणना आयुक्त की मौजूदगी में पूरी की स्व-गणना प्रक्रिया
  • 2027 के पहले चरण में भागीदारी
  • ओम बिरला ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित आवास पर अपनी स्व-गणना पूरी की

New Delhi News. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित आवास पर अपनी ‘स्व-गणना’ पूरी कर जनगणना 2027 के पहले चरण में भागीदारी की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनगणना शासन के एक नए युग की शुरुआत है। बिरला ने इस बात पर खुशी जताई कि भारत के इतिहास में पहली बार पूरी जनगणना प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव प्रत्येक नागरिक को अपने घर और परिवार का विवरण स्वयं दर्ज करने का अधिकार और सुविधा प्रदान करता है, जो कि अत्यंत सुरक्षित, सटीक और सुगम प्रक्रिया है।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि डिजिटल गणना की ओर यह कदम भारत की तकनीकी प्रगति का प्रमाण है, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि राष्ट्रीय डेटा अधिक सटीक हो और जमीनी हकीकत को बेहतर ढंग से दर्शाए। 'जनगणना से जनकल्याण' के ध्येय को दोहराते हुए उन्होंने सभी देशवासियों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। स्व-गणना की इस प्रक्रिया के दौरान, भारत के महारजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय नारायण प्रमुखता से उपस्थित रहे।

Created On :   3 April 2026 6:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story