Delhi News: भाजपा शासित 5 राज्यों में दलितों पर अत्याचार के 76 प्रतिशत मामले

Delhi News कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है । प्रमुख विपक्षी दल ने कहा है कि महाराष्ट्र समेत भाजपा शासित पांच राज्यों में दलितों पर अत्याचार के 76 प्रतिशत मामले हुए हैं।
कांग्रेस एससी विभाग के अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि दलितों के खिलाफ अत्याचार के 76 प्रतिशत मामले पांच भाजपा शासित राज्यों से आए हैं। इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान इस सूची में सबसे ऊपर है, इसके बाद बिहार और महाराष्ट्र का नंबर आता है। इसके साथ ही गौतम ने राजस्थान में भाजपा सरकार पर अजमेर में 15 साल की एक दलित लड़की के साथ हुए गैंगरेप और उसके परिवार पर जानलेवा हमले के दोषियों को बचाने का आरोप लगाया।
कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने कहा कि यह विशेष अपराध जुलाई 2024 में हुआ था, लेकिन इसका पता तब चला जब नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई। इसके बाद नई दिल्ली में एक ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज की गई और बाद में इसे अजमेर स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने मांग की कि राजस्थान सरकार पीड़ित और उसके परिवार के सदस्यों को तत्काल सुरक्षा प्रदान करे और उन्हें मुआवजा दे। उन्होंने कानून का उल्लंघन करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनको गिरफ्तार करने की भी मांग की।
Created On :   4 April 2026 7:32 PM IST









