New Delhi News: रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में डीसीपीसी के नए सचिव तेजवीर सिंह ने कार्यभार किया ग्रहण

New Delhi News. रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में रसायन एवं पेट्रो रसायन विभाग (डीसीपीसी) के नवनियुक्त सचिव तेजवीर सिंह ने मंगलवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया। सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पंजाब कैडर के 1994 बैच के अधिकारी हैं। विभाग के सचिव का पदभार ग्रहण करने पर सिंह का स्वागत विभाग की निवर्तमान सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया।
यह भी पढ़े -ब्लू स्टार ने लॉन्च की रूम एयर कंडीशनर्स की नई रेंज, 2030 तक 30 मिलियन यूनिट तक पहुंचेगा रूम एसी बाजार
रसायन और पेट्रो रसायन विभाग के सचिव के रूप में नियुक्ति से पहले तेजवीर सिंह पंजाब सरकार में तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के अपर मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थे। सिंह का व्यापक प्रशासनिक अनुभव रहा है। उन्होंने पंजाब सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव तथा मुख्यमंत्री के सचिव रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने विभिन्न जिलों में जिला मजिस्ट्रेट के रूप में भी कार्य किया है।
वहीं, निवेदिता शुक्ला वर्मा, आईएएस को कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। वे पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी।
Created On :   7 April 2026 7:02 PM IST












