Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 160 अंकों से अधिक की गिरावट, निफ्टी 22780 के नीचे खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दुनिया भर से मिले-जुले संकेतों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (06 अप्रैल 2026, सोमवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 163.24 अंक यानि कि 0.22 प्रतिशत गिरकर 73,156.31 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 40.75 अंक यानि कि 0.18 प्रतिशत गिरकर 22,672.35 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1370 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 1471 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 255 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में ट्रेंट, विप्रो, पावर ग्रिड कॉर्प, टेक महिंद्रा और इंफोसिस के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर इंटरग्लोब एविएशन, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स सपाट कारोबार करते नजर आए। इस दौरान 286.68 अंक यानि कि 0.39 प्रतिशत बढ़कर 73,606.23 पर था और निफ्टी 2.25 अंक यानि कि 0.01 प्रतिशत बढ़कर 22,715.35 पर था।
बात करें भारतीय रुपया की तो सोमवार की सुबह इसमें बीते बंद के मुकाबले महज 4 पैसे की बढ़त देखने को मिली और यह 93.06 प्रति डॉलर पर मज़बूती के साथ खुला। जबकि, बीते गुरुवार को रुपया 93.25 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 93.10 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 1,314.02 अंक यानि कि 1.80 प्रतिशत गिरकर 71,820.30 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 399.35 अंक यानि कि 1.76 प्रतिशत गिरकर 22,280.05 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 185.23 अंक यानि कि 0.25 प्रतिशत बढ़कर 73,319.55 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 33.70 अंक यानि कि 0.15 प्रतिशत बढ़कर 22,713.10 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   6 April 2026 10:20 AM IST












