Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 690 अंकों से अधिक की गिरावट, निफ्टी 22760 के नीचे खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (07 अप्रैल 2026, मंगलवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 694.41 अंक यानि कि 0.94 प्रतिशत गिरकर 73,412.44 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 215.25 अंक यानि कि 0.94 प्रतिशत गिरकर 22,753.00 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 941 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 1354 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 161 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में टाटा कंज्यूमर, इंटरग्लोब एविएशन, इटरनल, आयशर मोटर्स और मैक्स हेल्थकेयर के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर हिंडाल्को और विप्रो के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।
प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 300.36 अंक यानि कि 0.41 प्रतिशत गिरकर 73,806.49 पर आ गया और निफ्टी 110.05 अंक यानि कि 0.48 प्रतिशत गिरकर 22,858.20 पर आ गया था।
बात करें भारतीय रुपया की तो मंगलवार की सुबह इसमें बीते बंद के मुकाबले मामूली बढ़त देखने को मिली और यह 93.02 पर खुला। जबकि, एक दिन पहले सोमवार की सुबह रुपया 93.06 प्रति डॉलर पर मजबूती के साथ खुला था और शाम को यह 93.04 पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (06 अप्रैल 2026, सोमवार) बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 163.24 अंक यानि कि 0.22 प्रतिशत गिरकर 73,156.31 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 40.75 अंक यानि कि 0.18 प्रतिशत गिरकर 22,672.35 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 787.30 अंक यानि कि 1.07 प्रतिशत बढ़कर 74,106.85 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 255.15 अंक यानि कि 1.12 प्रतिशत बढ़कर 22,968.25 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   7 April 2026 10:27 AM IST












