Share Market Closing Bell: सेंसेक्स में 509 अंकों की तेजी, निफ्टी 23120 के पार बंद हुआ

सेंसेक्स में 509 अंकों की तेजी, निफ्टी 23120 के पार बंद हुआ
आज सेंसेक्स 509.73 अंक बढ़कर 74,616.58 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 155.40 अंक बढ़कर 23,123.65 के स्तर पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (07 अप्रैल 2026, मंगलवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 509.73 अंक यानि कि 0.69 प्रतिशत बढ़कर 74,616.58 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 155.40 अंक यानि कि 0.68 प्रतिशत बढ़कर 23,123.65 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में करीब 2539 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 1514 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 144 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में विप्रो, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस और इंफोसिस के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, अदानी एंटरप्राइजेज, इंटरग्लोब एवियेटोयन, अपोलो हॉस्पिटल्स और एमएंडएम के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

वहीं सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें टीसीएस, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, भारती ऐयरटेल, हिन्दुस्तान यूनिलिवर और सनफार्मा के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर 11 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें इंडिगो, ट्रेंट, एसबीआई, अडाणी पोर्ट्स, टाइटन और एमएंडएम के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

बात करें भारतीय रुपया की तो मंगलवार को इसमें बीते बंद के मुकाबले मामूली बढ़त देखने को मिली और यह 93 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 93.02 पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले सोमवार की सुबह रुपया 93.06 प्रति डॉलर पर मजबूती के साथ खुला था और शाम को यह 93.04 पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, सुबह शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 694.41 अंक यानि कि 0.94 प्रतिशत गिरकर 73,412.44 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 215.25 अंक यानि कि 0.94 प्रतिशत गिरकर 22,753.00 के स्तर पर खुला था।

जबकि, बीते कारोबारी दिन (06 अप्रैल 2026, सोमवार) बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी और शाम को यह बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 787.30 अंक यानि कि 1.07 प्रतिशत बढ़कर 74,106.85 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 255.15 अंक यानि कि 1.12 प्रतिशत बढ़कर 22,968.25 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   7 April 2026 3:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story