Share Market Closing Bell: शेयर बाजार बना रॉकेट, सेंसेक्स में 2946 अंकों की जबरदस्त तेजी, निफ्टी 23990 के पार बंद हुआ

शेयर बाजार बना रॉकेट, सेंसेक्स में 2946 अंकों की जबरदस्त तेजी, निफ्टी 23990 के पार बंद हुआ
आज सेंसेक्स 2946.32 अंक बढ़कर 77,562.90 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 873.70 अंक बढ़कर 23,997.35 के स्तर पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अमेरिका-ईरान में हुए दो हफ्ते के सीजफायर का भारतीय शेयर बाजार (Share Market) ने जमकर स्वागत किया है। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (08 अप्रैल 2026, बुधवार) प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही रॉकेट बन गए और जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुए। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 2946.32 अंक यानि कि 3.95 प्रतिशत बढ़कर 77,562.90 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 873.70 अंक यानि कि 3.78 प्रतिशत बढ़कर 23,997.35 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में करीब 3698 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, वहीं 505 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 90 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में श्रीराम फाइनेंस, अदानी एंटरप्राइजेज, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, इंटरग्लोब एविएशन और आयशर मोटर्स के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर कोल इंडिया, टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, विप्रो और ओएनजीसी के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

वहीं सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। इनमें इंडिगो, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, एक्सिस बैंक, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन और बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर टेक महिन्द्रा, सनफार्मा और पावरग्रिड के शेयर लाल निशान पर रहे।

बात करें भारतीय रुपया की तो बुधवार को इसमें पिछले बंद के मुकाबले 42 पैसे की बढ़त देखने को मिली और यह 92.58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 92.64 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले मंगलवार की सुबह रुपया 93.02 पर खुला था और शाम को यह 93 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार की शुरुआत जबरदस्त तेजी के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 2,596.03 अंक यानि कि 3.48 प्रतिशत बढ़कर 77,212.61 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 767.25 अंक यानि कि 3.32 प्रतिशत बढ़कर 23,890.90 के स्तर पर खुला।

जबकि, बीते कारोबारी दिन (07 अप्रैल 2026, मंगलवार) बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी और शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 509.73 अंक यानि कि 0.69 प्रतिशत बढ़कर 74,616.58 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 155.40 अंक यानि कि 0.68 प्रतिशत बढ़कर 23,123.65 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   8 April 2026 3:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story