Sona- Chandi Ka Bhav: सोने की कीमत में आई जबरदस्त तेजी, चांदी के भाव भी खूब बढ़े

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में लगातार हलचल देखने को मिल रही है। वहीं अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद दोनों ही धातुओं के दाम में जबरदस्त तेजी देखी गई है। सप्ताह के तीसरे दिन (08 अप्रैल 2026, बुधवार) यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के रेट में करीब 3470 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखी गई है। दूसरी ओर सफेद धातु कही जाने वाली चांदी के दाम में करीब 14,400 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी आई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,41,200 रुपए प्रति 10 ग्राम से ज्यादा हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गई है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,54,070 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,41,231 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,53,920 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,41,081 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,53,970 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,41,131 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,53,920 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,41,081 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,54,070 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,41,231 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,53,920 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,41,081 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,54,070 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,41,231 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,53,970 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,41,131 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें करीब 14,400 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 2,45,990 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। बता दें कि, 29 जनवरी 2026 को चांदी पहली बार ऐतिहासिक 4 लाख रुपए के स्तर के पार करते हुए 4,20,048 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।
Created On :   8 April 2026 1:10 PM IST












