Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट, जानिए आपके शहर में पेट्रोल- डीजल के बढ़े या घटे

कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट, जानिए आपके शहर में पेट्रोल- डीजल के बढ़े या घटे
आज (08 अप्रैल 2026L ब्रेंट क्रूड ऑयल 93.87 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल कीमत 111.14 डॉलर प्रति बैरल थी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान जंग के बीच सीजफायर के ऐलान के बाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इस बीच देश की सरकारी तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें (Petrol Diesel Prices) जारी ​कर दी है। जिसके अनुसार, आज (08 अप्रैल 2026, बुधवार) भी ईंधन रेट में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन, अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है। आइए जानते हैं लेटेस्ट रेट...

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

नई दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर है।

मुंबई में पेट्रोल 103.54 रुपए और डीजल 90.03 रुपए प्रति लीटर है।

कोलकाता में पेट्रोल 105.41 रुपए और डीजल 92.02 रुपए प्रति लीटर है।

चेन्नई में पेट्रोल 100.80 रुपए और डीजल 92.39 रुपए प्रति लीटर है।

गुड़गांव में पेट्रोल 95.51 रुपए और डीजल 87.98 रुपए प्रति लीटर है।

नोएडा में पेट्रोल 95.05 रुपए और डीजल 88.19 रुपए प्रति लीटर है।

बैंगलोर में पेट्रोल 102.99 रुपए और डीजल 91.06 रुपए प्रति लीटर है।

भुवनेश्वर में पेट्रोल 101.19 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर है।

चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.30 रुपए और डीजल 82.45 रुपए प्रति लीटर है।

हैदराबाद में पेट्रोल 107.46 रुपए और डीजल 95.70 रुपए प्रति लीटर है।

जयपुर में पेट्रोल 104.72 रुपए और डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर है।

लखनऊ में पेट्रोल 94.69 रुपए और डीजल 87.81 रुपए प्रति लीटर है।

पटना में पेट्रोल 105.23 रुपए और डीजल 91.49 रुपए प्रति लीटर है।

तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 107.48 रुपए और डीजल 96.38 रुपए प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमत

बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें तेजी देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (08 अप्रैल 2026) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 93.87 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल कीमत 111.14 डॉलर प्रति बैरल थी।

Created On :   8 April 2026 12:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story