Share Market Closing Bell: शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स में 918 अंकों की शानदार तेजी, निफ्टी 24000 के ऊपर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार (Share Market) में एक दिन पहले आई भारी गिरावट के बाद आज (10 अप्रैल 2026, शुक्रवार) रौनक लौटी। कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही शानदार बढ़त के साथ बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 918.60 अंक यानि कि 1.20 प्रतिशत ऊपर 77,550.25 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 275.50 अंक यानि कि 1.16 प्रतिशत ऊपर 24,050.60 के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में करीब 3245 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, वहीं 889 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 126 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में एशियन पेंट्स, आयशर मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज ऑटो और श्रीराम फाइनेंस के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर कोल इंडिया, सन फार्मा, इंफोसिस, टीसीएस और टेक महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
वहीं सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें एशियन पेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, इंडिगो, एक्सिस बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर 5 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें सनफार्मा, इन्फोसिस और टीसीएस के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
बात करें भारतीय रुपया की तो शुक्रवार को इसमें बीते बंद के मुकाबले 7 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 92.73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 92.58 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले गुरुवार की सुबह रुपया 92.66 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 92.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, सुबह शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 525.56 अंक यानि कि 0.69 प्रतिशत ऊपर 77,157.21 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 172.30 अंक यानि कि 0.72 प्रतिशत ऊपर 23,947.40 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन (09 अप्रैल 2026, गुरुवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को भी गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 931.25 अंक यानि कि 1.20 प्रतिशत गिरकर 76,631.65 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 222.25 अंक यानि कि 0.93 प्रतिशत गिरकर 23,775.10 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   10 April 2026 3:40 PM IST












