Share Market Closing Bell: सेंसेक्स में 931 अंकों की गिरावट, निफ्टी 23780 के नीचे बंद हुआ

सेंसेक्स में 931 अंकों की गिरावट, निफ्टी 23780 के नीचे बंद हुआ
आज सेंसेक्स 931.25 अंक गिरकर 76,631.65 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 222.25 अंक गिरकर 23,775.10 के स्तर पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (09 अप्रैल 2026, गुरुवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 931.25 अंक यानि कि 1.20 प्रतिशत गिरकर 76,631.65 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 222.25 अंक यानि कि 0.93 प्रतिशत गिरकर 23,775.10 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के अंंत में करीब 2054 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 2046 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 126 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में एलएंडटी, इंटरग्लोब एविएशन, इटरनल, श्रीराम फाइनेंस और जियो फाइनेंस के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर डॉ रेड्डीज लैब्स, हिंडाल्को, बजाज ऑटो, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और मैक्स हेल्थकेयर के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

वहीं सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें इंडिगो, एलएंडटी, इटरनल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, एसबीआई और टाइन के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर 9 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, पावरग्रिड, एनटीपीसी, टीसीएस, एचसीएल टेक और टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

बात करें भारतीय रुपया की तो गुरुवार को इसमें बीते बंद के मुकाबले 8 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 92.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह भी रुपया 92.66 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले बुधवार की सुबह रुपया 92.64 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 92.58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, सुबह भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 481.59 अंक यानि कि 0.62 प्रतिशत गिरकर 77,081.31 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 133.80 अंक यानि कि 0.56 प्रतिशत गिरकर 23,863.55 के स्तर पर खुला था।

जबकि, बीते कारोबारी दिन (08 अप्रैल 2026, बुधवार) बाजार की शुरुआत जबरदस्त तेजी के साथ हुई थी और शाम को बाजार जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 2946.32 अंक बढ़कर 77,562.90 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 873.70 अंक बढ़कर 23,997.35 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   9 April 2026 3:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story