Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में मामूली तेजी के बीच जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज के लेटेस्ट रेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है और आज (09 अप्रैल 2026, गुरुवार) एक बार फिर से यह 97 डॉलर प्रति बैरल के पार जा पहुंची है। इस बीच सुबह राष्ट्रीय तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार, ईंधन के रेट रेट ज्यों के त्यों बने हैं यानि कि पुराने रेट पर ही ईंधन उपलब्ध होगा। लेकिन, अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने मिलेगा।
इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव
गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज जयपुर में पेट्रोल 68 पैसे बढ़कर 105.40 रुपए और डीजल 68 पैसे महंगा होकर 90.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं पटना में पेट्रोल 19 पैसे बढ़कर 105.42 रुपए और डीजल 18 पैसे महंगा होकर 91.67 रुपए प्रति लीटर हो गया है। गुड़गांव में पेट्रोल 06 पैसे बढ़कर 95.57 रुपए और डीजल 05 पैसे महंगा होकर 88.03 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, नोएडा में पेट्रोल 15 पैसे कम होकर 94.90 रुपए और डीजल 18 पैसे घटकर 88.01 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, बेंगलुरु में पेट्रोल 03 पैसे कम होकर 102.96 रुपए और डीजल 07 पैसे 90.99 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए, तो एक लीटर डीजल 89.97 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 104.95 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 91.76 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.03 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 92.61 रुपए प्रति लीटर है।
यह भी पढ़े -सहकारिता मंत्री शाह ने सारस्वत बैंक और अमूल को दी बधाई, वर्ष 2025-26 में एक लाख करोड़ का टर्नओवर पार
कच्चे तेल की कीमत
बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें तेजी देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (09 अप्रैल 2026) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 97.34 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल कीमत 93.87 डॉलर प्रति बैरल थी।
Created On :   9 April 2026 10:36 AM IST














