Stock Market Holiday: आज अंबेडकर जयंती पर बंद रहेगा शेयर बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी में नहीं होगा कोई कारोबार

आज अंबेडकर जयंती पर बंद रहेगा शेयर बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी में नहीं होगा कोई कारोबार
बीएसई की बेवसाइट के मुताबिक, आज इक्विटी सेगमेंट, डेरिवेटिव सेगमेंट और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार आज (14 अप्रैल 2026, मंगलवार) अंबेडकर जयंती (Ambedkar Jayanti) के अवसर पर बंद रहेगा। ऐसे में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) हो या नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों में कारोबार नहीं किया जा सकेगा। बता दें कि, आज के दिन कई सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों की छुट्टी है। इसके अलावा आज देश के तमाम निजी और सरकारी बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, कुछ दफ्तरों में काम जारी रहेगा।

बीएसई की बेवसाइट के मुताबिक, आज इक्विटी सेगमेंट, डेरिवेटिव सेगमेंट और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। इसी के साथ करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट और और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स में भी ट्रेडिंग नहीं होगी। यानी पूरे दिन एक्सचेंज पर कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा।

कल से सामान्य खुलेगा बाजार

यहां बता दें कि, अब शेयर बाजार में कल बुधवार, 15 अप्रैल से कारोबार शुरू होगा। इस दिन बीएसई, एनएसई और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) सामान्य रूप से काम करेंगे। बता दें कि, शेयर बाजार में शनिवार और रविवार के साप्ताहि​क वीकेंड होता है। ऐसे में मंगलवार को मार्केट बंद रहने से निवेशकों को इस सप्ताह चार दिन ही निवेश का मौका मिलेगा।

अगला अवकाश कब

शेयर बाजार में वीकेंड को छोड़कर अगला अवकाश 01 मई को महाराष्ट्र दिवस पर रहेगा। इसके बाद 28 मई को बकरी ईद, 26 जून को मुहर्रम, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, 20 अक्टूबर को दशहरा, 10 नवंबर को दिवाली, 24 नवंबर को प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव और फिर 25 दिसंबर को आखिरी क्रिसमस को छुट्टी रहेगी।

बीते दिन कैसा रहा कारोबार?

आप​को बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (13 अप्रैल 2026, सोमवार) शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 1,569.80 अंक यानि कि 2.02 प्रतिशत गिरकर 75,980.45 पर खुला था। वहीं निफ्टी 463.70 अंक यानि कि 1.93 प्रतिशत गिरकर 23,586.90 पर खुला था।

जबकि, शाम को भी बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 702.68 अंक यानि कि 0.91 प्रतिशत गिरकर 76,847.57 पर था और निफ्टी 207.95 अंक यानि कि 0.86 प्रतिशत गिरकर 23,842.65 पर बंद हुआ था।

Created On :   14 April 2026 10:28 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story