न्यू ईवी: VinFast VF MPV 7 EV भारत में हुई लॉन्च, जानिए इसकी कीमत अैर खूबियां

VinFast VF MPV 7 EV भारत में हुई लॉन्च, जानिए इसकी कीमत अैर खूबियां
नई VF MPV 7 को कंपनी ने सिर्फ एक बैटरी पैक 60.1kWh के साथ बाजार में उतारा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वियतनाम की प्रमुख इलेक्‍ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी विनफास्ट (VinFast) ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक एमपीवी के रूप में वीएफ 7 (Vinfast VF7) को लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 24.49 लाख रुपए रखी गई है। इस मॉडल को आधिकारिक वेबसाइट पर 21,000 रुपए में बुक किया जा सकता है। बता दें कि, भारतीय बाजार में कंपनी की यह तीसरी कार है, वर्तमान में VF6 और VF7 बाजार में मौजूद हैं। आइए जानते हैं इसकी खूबियों के बारे में...

Vinfast VF7: एक्सटीरियर और इंटीरियर

इस इलेक्ट्रिक की डिजाइन बॉक्सी नजर आती है और इसके फ्रंट में स्लिम OLED लाइटबार दी गई है, जो कि VinFast के लोगो के साथ जुड़ती हैं। ईवी में वर्टिकली स्टैक्ड LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, बंद ग्रिल और फ्रंट बंपर दिया गया है। इसमें 19-इंच के एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स, बॉडी कलर ORVMs और क्रोम स्ट्रिप देखने को मिलते हैं।

बात करें इंटीरियर की तो, इसमें ड्यूल-टोन ब्लैक-ब्राउन और ऑल-ब्लैक थीम का विकल्प मिलता है। सभी सीट्स में एडजस्टेबल हेडरेस्ट और 3-पॉइंट सीटबेल्ट दिए गए हैं। इसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और क्लाइमेट कंट्रोल का काम भी संभालता है।

इसके अलावा इसमें तीन ड्राइव मोड (इको, नॉर्मल और स्पोर्ट), ओटीए अपडेट, छह-तरफा पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटो-होल्ड के साथ ईपीबी और एक एयर प्यूरीफायर मिलता है। जबकि, सुरक्षा के लिए इसमें हिल होल्ड कंट्रोल, रोल ओवर मिटिगेशन, ईएससी, टीसीएस, एबीएस, ईबीडी, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और छह एयरबैग शामिल हैं।

Vinfast VF7: बैटरी और रेंज

नई VF MPV 7 को कंपनी ने सिर्फ एक बैटरी पैक 60.1kWh के साथ बाजार में उतारा है। कंपनी ने केवल एक बैटरी पैक के साथ पेश किया है। इसे सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है, जो 201bhp और 280Nm का अधिकतम पावर आउटपुट पैदा करता है। यह नौ सेकंड से भी कम समय में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। कंपनी के अनुसार, यह एक बार चार्ज करने पर 517 किमी की रेंज प्रदान करती है।

Created On :   15 April 2026 7:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story