Share Market Closing Bell: सेंसेक्स में 753 अंकों की तेजी, निफ्टी 24570 के पार बंद हुआ

सेंसेक्स में 753 अंकों की तेजी, निफ्टी 24570 के पार बंद हुआ
आज सेंसेक्स 753.03 अंक यानि कि 0.96 प्रतिशत बढ़कर 79,273.33 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 211.75 अंक यानि कि 0.87 प्रतिशत बढ़कर 24,576.60 के स्तर पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (21 अप्रैल 2026, मंगलवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 753.03 अंक यानि कि 0.96 प्रतिशत बढ़कर 79,273.33 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 211.75 अंक यानि कि 0.87 प्रतिशत बढ़कर 24,576.60 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में करीब 2407 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 1702 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 148 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, जियो फाइनेंशियल, डॉ रेड्डीज लैब्स और टाइटन कंपनी के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर नेस्ले इंडिया, एचयूएल, ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

वहीं सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें ट्रेंट, हिन्दुस्तान यूनिलिवर, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और इटरनल के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर 7 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, टाइटन, रिलायंस, एनटीपीसी और पावरग्रिड के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

बात करें भारतीय रुपया की तो मंगलवार को इसमें बीते बंद के मुकाबले 37 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 93.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 93.30 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले सोमवार की सुबह रुपया 92.82 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 93.12 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आप​को बता दें कि, सुबह शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 310.25 अंक यानि कि 0.40 प्रतिशत बढ़कर 78,830.55 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 78.55 अंक यानि कि 0.32 प्रतिशत बढ़कर 24,443.40 के स्तर पर खुला था।

जबकि, बीते कारोबारी दिन (20 अप्रैल 2026, सोमवार) बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी और शाम को यह बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 26.76 अंक यानि कि 0.03 प्रतिशत बढ़कर 78,520.30 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 11.30 अंक यानि कि 0.05 प्रतिशत गिरकर 24,364.85 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   21 April 2026 3:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story