आगामी एसयूवी: Tata Sierra AWD और Tata Sierra CNG जल्द हो सकती हैं लॉन्च, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors की कॉम्पैक्ट एसयूवी Sierra ने कम समय में खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इस एसयूवी ने हाल ही में 1 लाख बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस SUV की भारी मांग को पूरा करने के लिए कंपनी इसका प्रोडक्शन बढ़ाने पर काम कर रही है। कंपनी का कहना है कि, Tata Sierra AWD और Tata Sierra CNG पर काम किया जा रहा है, जिन्हें जल्द लॉन्च किया जा सकता है।
आपको बता दें कि, बीते दिनों सोशल मीडिया पर Sierra को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था, जिसमें टेस्ट मॉडल पूरी तरह से कैमोफ्लाज नजर आया था।
यह भी पढ़े -Lamborghini ने Urus SE टेटोनेरो कैप्सूल लिमिटेड एडिशन से उठाया पर्दा, सिर्फ 630 यूनिट होंगी उपलब्ध
टेस्टिंग मॉडल में क्या खास?
Sierra के टेस्टिंग मॉडल में एग्जॉस्ट टेलपाइप के लिए एक कटआउट बना नजर आया था, जिससे यह संकेत मिलता है कि इसमें ICE पावरट्रेन लगा है। यह Sierra CNG या Sierra AWD के संभावित विकास और टेस्टिंग की ओर इशारा करता है।
माना जा रहा है कि, TATA Sierra CNG में वो सभी फीचर्स मिलेंगे जो वर्तमान में बिक्री के लिए उपलब्ध मॉडल्स में मिलते हैं। इनमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर वाला डुअल-स्क्रीन सेटअप शामिल हो सकता है। इसके अलावा, व्हाइट थीम इंटीरियर, 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, इलेक्ट्रिक एडजेस्टेबल सीटें और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम मिल सकता है।
इंजन और पावर
TATA Sierr CNG में कंपनी की iCNG टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसमें दो CNG टैंक मिलेंगे। Sierra का CNG मॉडल पेट्रोल या डीजल मॉडल की तुलना में थोड़ी कम पावर और टॉर्क दे सकता है।
Created On :   26 April 2026 10:22 PM IST














