Petrol- Diesel Price: पेट्रोल- डीजल के नए रेट हो गए जारी, यहां चेक करें आपके शहर में आज क्या है ईंधन का भाव

पेट्रोल- डीजल के नए रेट हो गए जारी, यहां चेक करें आपके शहर में आज क्या है ईंधन का भाव
आज (28 अप्रैल 2026) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 103.55 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है, फिलहाल यह 103 डॉलर प्रति बैरल के पार जा पहुंची है। इस बीच राष्ट्रीय तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार, आज (28 अप्रैल 2026, मंगलवार) ईंधन के रेट में किसी प्रकार का कोई संसोधन नहीं किया गया है। हालांकि, अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है। आइए जानते हैं पेट्रोल- डीजल के ताजा दाम...

इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव

गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज बेंगलुरु में पेट्रोल और डीजल 07-07 पैसे बढ़कर क्रमश: 102.99 रुपए और 91.06 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं भुवनेश्वर में पेट्रोल 25 पैसे बढ़कर 101.19 रुपए और डीजल 24 पैसे महंगा होकर 92.76 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार जयपुर में पेट्रोल 10 पैसे बढ़कर 105.13 रुपए और डीजल 08 पैसे महंगा होकर 90.57 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, पटना में पेट्रोल 34 पैसे कम होकर 105.23 रुपए और डीजल 32 पैसे सस्ता होकर 91.49 रुपए प्रति लीटर हो गया है। नोएडा में भी पेट्रोल 13 पैसे कम होकर 94.77 रुपए और डीजल 12 पैसे घटकर 87.89 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?

आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए, तो एक लीटर डीजल 89.97 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 104.95 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 91.76 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.03 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 92.61 रुपए प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमत

बात करें कच्चे तेल की तो इसकी कीमत में तेजी देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (28 अप्रैल 2026) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 103.55 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल की कीमत 101.65 डॉलर प्रति बैरल थी।

Created On :   28 April 2026 11:52 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story