Sona- Chandi Ka Bhav: शनिवार को बढ़ गए सोने के दाम, चांदी की चमक में भी हुआ इजाफा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में इस पूरे हफ्ते उतार- चढ़ाव देखने को मिला है। बात करें आज (25 अप्रैल 2026, शनिवार) की तो दोनों ही धातुओं के दाम में एक दिन की राहत के बाद तेजी आई है। यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के रेट में करीब 1,010 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़त देखी गई है। दूसरी ओर सफेद धातु कही जाने वाली चांदी के दाम में करीब 5,300 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी आई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,40,250 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से ज्यादा हो गई है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,53,050 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,296 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,52,900 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,146 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,52,950 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,196 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,52,900 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,146 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,53,050 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,296 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,52,900 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,146 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,53,050 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,296 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,52,950 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,196 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें करीब 5,300 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़त देखने को मिली है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 2,46,070 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
Created On :   25 April 2026 11:30 AM IST












