Petrol- Diesel Price: रविवार को कितने बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम? यहां जानें प्रमुख शहरों के लेटेस्ट रेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हलचल जारी है और फिलहाल यह 104 डॉलर प्रति बैरल के पार बना हुआ है। इस बीच राष्ट्रीय तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) की ओर से ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। जिसके अनुसार, (26 अप्रैल 2026, रविवार) पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि, सरकारी तेल कंपनियों ने 3 साल से भी अधिक समय से पेट्रोल और डीजल के रेट में बदलाव अपनी ओर से नहीं किया है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...
यह भी पढ़े -Lamborghini ने Urus SE टेटोनेरो कैप्सूल लिमिटेड एडिशन से उठाया पर्दा, सिर्फ 630 यूनिट होंगी उपलब्ध
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट
नई दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर है।
मुंबई में पेट्रोल 103.54 रुपए और डीजल 90.03 रुपए प्रति लीटर है।
कोलकाता में पेट्रोल 105.45 रुपए और डीजल 92.02 रुपए प्रति लीटर है।
चेन्नई में पेट्रोल 101.23 रुपए और डीजल 92.81 रुपए प्रति लीटर है।
गुड़गांव में पेट्रोल 95.28 रुपए और डीजल 87.75 रुपए प्रति लीटर है।
नोएडा में पेट्रोल 94.74 रुपए और डीजल 87.81 रुपए प्रति लीटर है।
बैंगलोर में पेट्रोल 102.92 रुपए और डीजल 90.99 रुपए प्रति लीटर है।
भुवनेश्वर में पेट्रोल 100.98 रुपए और डीजल 92.56 रुपए प्रति लीटर है।
चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.30 रुपए और डीजल 82.45 रुपए प्रति लीटर है।
हैदराबाद में पेट्रोल 107.50 रुपए और डीजल 95.70 रुपए प्रति लीटर है।
जयपुर में पेट्रोल 104.86 रुपए और डीजल 90.34 रुपए प्रति लीटर है।
लखनऊ में पेट्रोल 94.69 रुपए और डीजल 87.81 रुपए प्रति लीटर है।
पटना में पेट्रोल 105.59 रुपए और डीजल 91.82 रुपए प्रति लीटर है।
तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 107.48 रुपए और डीजल 96.48 रुपए प्रति लीटर है।
यह भी पढ़े -शिवेंदु माधव की ऑल इंडिया टेक्निकल कंसल्टेंसी कॉरपोरेशन ने एशिया पेसिफिक में किया विस्तार
कच्चे तेल की कीमत
बात करें कच्चे तेल की तो इसकी कीमत में कोई बदलाव रविवार को नहीं देखा गया है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (26 अप्रैल 2026) ब्रेंट क्रूड ऑयल 104.62 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, एक दिन पहले भी कच्चे तेल कीमत 104.62 डॉलर प्रति बैरल थी।
Created On :   26 April 2026 9:45 AM IST













