Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 320 अंकों की गिरावट, निफ्टी 24050 के नीचे खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (05 मई 2026, मंगलवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 320.20 अंक यानि कि 0.41 प्रतिशत गिरकर 76,949.20 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 98.30 अंक यानि कि 0.41 प्रतिशत गिरकर 24,021.00 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1153 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 1103 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 159 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में श्रीराम फाइनेंस, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी और एशियन पेंट्स के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर ओएनजीसी, अडानी पोर्ट्स, मैक्स हेल्थकेयर, आईटीसी और हिंडाल्को के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
प्री-ओपनिंग सेशन में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सपाट कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 27.02 अंक यानि कि 0.03 प्रतिशत बढ़कर 77,296.42 पर था और निफ्टी 48.05 अंक यानि कि 0.20 प्रतिशत गिरकर 24,071.25 पर था।
बात करें भारतीय रुपया की तो, मंगलवार की सुबह यह बीते बंद के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब 95.33 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले सोमवार की सुबह रुपया 94.95 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 95.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (04 मई 2026, सोमवार) बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 616.01 अंक यानि कि 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,529.51 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 180.95 अंक यानि कि 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,178.50 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को बाजार बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 355.90 अंक यानि कि 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,269.40 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 180.95 अंक यानि कि 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,178.50 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   5 May 2026 10:29 AM IST












