Share Market Opening Bell: बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 585 अंकों की तेजी, निफ्टी 24220 के पार

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 585 अंकों की तेजी, निफ्टी 24220 के पार
सेंसेक्स 585.12 अंक की बढ़त के साथ 77,602.91 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 188.45 अंक की बढ़त के साथ 24,221.25 के स्तर पर खुला।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (06 मई 2026, बुधवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 585.12 अंक यानि कि 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,602.91 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 188.45 अंक यानि कि 0.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,221.25 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 172 शेयरों में बढ़त दिखी, 64 शेयरों में गिरावट आई और 14 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में इंटरग्लोब एविएशन, श्रीराम फाइनेंस, बजाज फाइनेंस, TMPV और बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर एलएंडटी, ओएनजीसी और पावरग्रिड के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

प्री-ओपनिंग सेशन में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स तेजी के साथ कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 401.17 अंक यानि कि 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,418.96 पर और निफ्टी 76.60 अंक यानि कि 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,109.40 पर था।

बात करें भारतीय रुपया की तो, बुधवार की सुबह इसमें बीते बंद के मुकाबले 25 पैसे की बढ़त देखने को मिली और यह 95.04 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले मंगलवार की सुबह रुपया 95.33 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 95.29 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (05 मई 2026, मंगलवार) बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 320.20 अंक यानि कि 0.41 प्रतिशत गिरकर 76,949.20 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 98.30 अंक यानि कि 0.41 प्रतिशत गिरकर 24,021.00 के स्तर पर खुला था।

जबकि, शाम को भी बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 251.61 अंक यानि कि 0.33 प्रतिशत गिरकर 77,017.79 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 86.50 अंक यानि कि 0.36 प्रतिशत गिरकर 24,032.80 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   6 May 2026 10:35 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story