Share Market Closing Bell: सेंसेक्स में 609 अंकों की तेजी, निफ्टी 24170 के पार बंद हुआ

सेंसेक्स में 609 अंकों की तेजी, निफ्टी 24170 के पार बंद हुआ
आज सेंसेक्स 609.45 अंक बढ़कर 77,496.36 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 181.95 अंक बढ़कर 24,177.65 के स्तर पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (29 अप्रैल 2026, बुधवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 609.45 अंक यानि कि 0.79 प्रतिशत बढ़कर 77,496.36 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 181.95 अंक यानि कि 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,177.65 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में करीब 2010 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 2047 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 157 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में मारुति सुजुकी इंडिया, कोल इंडिया, टेक महिंद्रा, ITC लिमिटेड और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर इंटरग्लोब एविएशन, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, NTPC, ICICI बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

वहीं सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें आईटीसी, टेक महिन्द्रा, मारुति, रिलायंस, भारती एयरटेल, एमएंडएम और सनफार्मा के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर 8 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें इंडिगो, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट, आईसीआईसीआई बैंक और ट्रेंट के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

बात करें भारतीय रुपया की तो यह बुधवार को दिन के सबसे निचले स्तर 94.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 94.74 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, बीते दिन मंगलवार की सुबह रुपया 94.37 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 94.54 पर बंद हुआ था।

बता दें कि, सुबह शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 347.12 अंक यानि कि 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,234.03 पर और निफ्टी 108.35 अंक यानि कि 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,104.05 पर खुला था।

जबकि, बीते कारोबारी दिन सुबह भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी और शाम को यह गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 416.72 अंक नीचे 76,886.91 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 97.00 अंक नीचे 23,995.70 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   29 April 2026 3:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story