LPG के बाद पेट्रोल-डीजल की बारी?: 4 से 6 रुपये तक महंगा हो सकता है आपके शहर का पेट्रोल, सरकारी सूत्रों ने बताई मजबूरी

4 से 6 रुपये तक महंगा हो सकता है आपके शहर का पेट्रोल, सरकारी सूत्रों ने बताई मजबूरी
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव भी गहराया हुआ है। इन सबके बीच, देश में महंगाई का बम फूटने की खबर मिली है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव हो गए हैं। हालांकि, पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर शनिवार को फिर से वोटिंग होगी। वहीं, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव भी गहराया हुआ है। इन सबके बीच, देश में महंगाई का बम फूटने की खबर मिली है। सरकारी सूत्रों से संकेत मिले हैं कि पेट्रोल और डीजल के दामों में काफी उछाल देखने को मिल सकता है, जिनके निकट भविष्य के असार बन रहे हैं। बताते चलें कि पिछले चार सालों से इनकी कीमतें स्थिर बनी हुई है। लेकिन पश्चिम एशिया में तनाव की वजह से लोगों का बजट हिल सकता है।

कच्चे तेल बाजार में हड़कंप

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि अमेरिका और ईरान के बीच जंग पर शांति वार्ता रूकने के कारण अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल बाजार में दामों को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। ग्लोबल स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें इस बार 126 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। ये पिछले चार साल के उच्चतम स्तर की है। इस हलचल के बीच पूरी दुनिया की नजरें 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' की तरफ बनी हुई हैं, क्योंकि यही से दुनिया का 20 फीसदी आवागमन होता है।

नुकसान बर्दाश्त से बाहर

गौरतलब है कि लगातार कच्चे तेल के दाम बढ़ने से सरकारी कंपनियों का नुकसान भी बढ़ रहा है, जिसे बर्दाश्त करना मुश्किल लग रहा है। पिछले चार सालों से बाजार में खुदरा कीमतें स्थिर बनी हुई थी, लेकिन अब दिन प्रति दिन हालात बदलते जा रहे हैं।

पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि तेल कंपनियों को पेट्रोल पर लगभग 20 रुपये और डीजल पर 100 रुपये प्रति लीटर का घाटा झेलना पड़ रहा है। पिछले साल कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर थीं, जो अब औसत 114 डॉलर के पार हो चुकी है।

इन खबरों को सरकार ने नकारा

इससे पहले खबर मिली थी कि देश में तेल के दाम 25 से 28 रुपए प्रति लीटर बढ़ने का अनुमान लगाया गया था। हालांकि, उन खबरों को सरकार ने सिरे से नकार दिया था और कहा था कि अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा लागत में लगातार भारी बढ़ोतरी हो रही है कि इसके बाद भी पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी के दरों में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। ये बयान इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की तरफ से जारी किया गया था।

Created On :   1 May 2026 8:39 PM IST

Tags

Next Story