स्पोर्टी कम्यूटर बाइक: Pulsar 125 पर मिल रहा 3000 रुपए का शानदार डिस्काउंट ऑफर, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स

Pulsar 125 पर मिल रहा 3000 रुपए का शानदार डिस्काउंट ऑफर, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स
पल्सर 125 रेंज की शुरुआती एक्स-शोरूम (दिल्ली) कीमत 87,255 रुपए है, फिलहाल इस रेंज पर 3,000 रुपए की छूट दी जा रही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj की Pulsar एक पॉपलर कम्यूटर बाइक है। यह बाइक कई अलग- अलग मॉडल के साथ बाजार में उपलब्ध है। इनमें से एक है Pulsar 125, जिसे खरीदना अब और भी आसान होगा। दरअसल, बजाज ऑटो ने लिमिटेड टाइम के लिए इस बाइक पर 3000 रुपए तक की छूट देने की घोषणा की है। यह ऑफर चुनिंदा राज्यों में लागू किया गया है, जिससे ग्राहकों को बाइक खरीदने पर सीधा फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...

कीमत और ऑफर

पल्सर 125 रेंज की शुरुआती एक्स-शोरूम (दिल्ली) कीमत 87,255 रुपए है, फिलहाल इस रेंज पर 3,000 रुपए की छूट दी जा रही है। ऑफर के बाद बाइक की प्रभावी कीमत पहले से कम हो गई है, हालांकि अलग-अलग राज्यों में ऑन-रोड कीमत और छूट अलग हो सकती है। ऐसे में ग्राहकों को नजदीकी डीलरशिप पर जाकर ऑफर की पूरी जानकारी लेना बेहतर रहेगा।

Pulsar 125 के फीचर्स

इस बाइक में स्पोर्टी डिजाइन देखने को मिलती और अब यह पहले से ज्यादा स्टाइलिश ग्राफिक्स के साथ आती है। इसमें डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। साथ ही बाइक में डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी इसे Neon और Carbon Fibre जैसे वेरिएंट्स में बेचती है।

Pulsar 125 का इंजन

Bajaj Pulsar 125 में 124.4cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन करीब 11.8 bhp की पावर और 10.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जो शहर और हाईवे दोनों जगह बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है।

Created On :   13 May 2026 7:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story