Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत 108 डॉलर के पार पहुंची, जानिए आज क्या हैं पेट्रोल- डीजल के लेटेस्ट दाम

कच्चे तेल की कीमत 108 डॉलर के पार पहुंची, जानिए आज क्या हैं पेट्रोल- डीजल के लेटेस्ट दाम
आज (16 सितंबर 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 108.24 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उतार- चढ़ाव जारी है। फिलहाल, इसमें बढ़त देखी गई है। इसी बीच देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के रेट अपडेट कर दिए हैं। जिसके अनुसार आज (16 सितंबर 2026, बुधवार) भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है।

इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव

गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज गुरुग्राम में पेट्रोल 102.97 रुपए और डीजल 95.64 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 101.96 रुपए और डीजल 95.44 रुपए प्रति लीटर है। बेंगलुरु में पेट्रोल 111.68 रुपए और डीजल 99.56 रुपए प्रति लीटर हो गया है। भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.97 रुपए और डीजल 100.68 रुपए लीटर है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपए और डीजल 89.47 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। हैदराबाद में पेट्रोल 116.15 रुपए और डीजल 104.23 रुपए प्रति लीटर है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपए और डीजल 97.78 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपए और डीजल 95.36 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?

आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमत

बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले बढ़त देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (16 सितंबर 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 108.24 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल कीमत 107.90 डॉलर प्रति बैरल थी।

Created On :   16 Sept 2026 12:00 PM IST

Tags

Next Story