Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 393 अंकों की तेजी, निफ्टी 23490 के पार खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (15 सितंबर 2026, मंगलवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 393 अंक यानि कि 0.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ 75,178 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 103 अंक यानि कि 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,495 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान सूचकांकों में निफ्टी आईटी करीब 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर था। वहीं, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी ऑटो और निफ्टी ऑयलएंडगैस हरे निशान में थे। निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मेटल, निफ्टी पीएसई, निफ्टी फार्मा, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी प्राइवेट बैंक लूजर्स थे।
बात करें सेंसेक्स की कंपनियों की तो एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, आईटीसी, टाटा स्टील, सन फार्मा और ट्रेंट के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर बीईएल, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडिगो, टाइटन, पावर ग्रिड, एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एमएंडएम, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल और इटरनल के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले मंगलवार की सुबह रुपया 95.84 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, बीते सत्र में शुक्रवार की सुबह रुपया 95.68 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 95.55 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, बीते सत्र (11 सितंबर 2026, शुक्रवार) में शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 707 अंक यानि कि 0.95 की गिरावट के साथ 74,192 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 238 अंक यानि कि 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,238 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 120.83 अंक यानि कि 0.16 की गिरावट के साथ 74,192 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी 79.70 अंक यानि कि 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,398.10 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   15 Sept 2026 11:01 AM IST








